Latest

पूर्व विधायक स्वर्गीय कन्हैया लाल सोनकर की पत्नी कलावती देवी के निधन पर जय शिवसेना ने शोक प्रकट किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मंगलवार को जय शिवसेना की तरफ से केंद्रीय कार्यालय मीरापुर में शोक सभा हुई जिसमें पूर्व विधायक स्वर्गीय कन्हैया लाल सोनकर की पत्नी कलावती देवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेश केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर प्रदेश सचिव बिरजू सोनकर सहित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से अयोध्या सिंह अंचल सोनकर पूनम सोनकर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दिगंबर त्रिपाठी पूर्व पार्षद आनंद केसरवानी रजत सोनकर गुड्डू अग्रवाल अमित निषाद आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button