सराफा व्यवसाई आभूषणों पर हॉल मार्क अनिवार्यता के नए नियम को कुछ दिनों के लिए और स्थगित करने की पुरजोर मांग। दिनेश सिंह स्वर्णकार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय सिविल लाइन उद्योग महिला व्यापार मंडल अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शादियाबाद सलोरी मलिन बस्तियों में 50 पैकेटसूखा राशन जरूरतमंदों को निशुल्क वितरित किया गया। महिला मंडल के अध्यक्ष अवंतिका टंडन ने लगातार 15 वे दिन दाल, चावल आटा, आलू प्याज तेल मसाले का पैकेट गरीबों तक पहुंचाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल, नीरज जायसवाल अमित सिंह बबलू, पंकज चौधरी , विक्की टंडन, राजू पासो, अनु केसरवानी, सिविल डिफेंस के लोग उपस्थित रहे।अपर जिलाधिकारी नगर श्री अशोक कनौजिया ने व्यापारियों से वर्चुअल मीटिंग करके 1 जून से संभावित खुलने वाले बाजार, व्यापारिक समस्याओं एवं सुझाव पर 40 मिनट तक बातचीत की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने कोविड-19 में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दवाई और टीके को एडीएम सिटी साहब के माध्यम से 0% जीएसटी में लाने का निवेदन सरकार से किया । दिल्ली की तरह बिल्डिंग मटेरियल एवं निर्माण संबंधी व्यापार के लिए भी मांग उठाई। सराफा व्यवसाई मैं आभूषणों पर हॉल मार्क अनिवार्यता के नए नियम को कुछ दिनों के लिए और स्थगित करने की पुरजोर मांग की गई ,ताकि सर्राफा व्यवसायियों को शादी-विवाह के सीजन में बने हुए आभूषणों को गलाना ना पड़े, वैसे ही सराफा व्यवसाय लगभग चौपट हो गया है। अवंतिका टंडन बिजली के बिल पर लगने वाले फिक्स इंचार्ज को खत्म करने तथा ब्यूटी पार्लर के व्यवसाय को पुनः शुरू करने की अनुमति मांगी ।नीरज जयसवाल ने वैक्सीनेशन पर अभियान चलाने की बात कही। मीटिंग में मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी, मुसाब खान, उज्जवल टंडन, पंकज चौधरो, कादिर भाई, महेंद्र गोयल, शिव शंकर सिंह, विजय अरोड़ा धनंजय सिंह, दिनेश सिंह, सौरभ गुप्ता, अजय अवस्थी आनंद जी टंडन,आदि अनेक ट्रेड और संगठन के व्यापारी नै अपने विचार रखे ।



