Latest

कोरोना कर्फ्यू में ढील तो कारोबारियों को मिली राहत लेकिन शाम को सात बजे ही दुकानों को बंद कराए जाने से भी वे निराश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक जून से शासन-प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में ढील का ऐलान किया तो कुछ अन्य दुकानों को खोलने की छूट देने के साथ ही बाजार बंदी का समय शाम सात बजे कर दिया गया। इससे कारोबारियों को निराशा हुई है। चौक , जॉनसन गंज नकाशकोना , सुलेम सराय, राजरूपपुर,मुंडेरा, कीडगंज बहादुरगंज कोठा परचा गऊघाट एलोपीबाग अल्लापुर दारागंज, करेली, गोविंदपुर कॉलोनी, राजापुर लूकरगंज, हर तरफ शाम सात बजे से पहले ही पुलिस सक्रिय हो जाती है । और दुकानों को बंद करा दिया जाता है। ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि इस छूट से उन्हें कोई खास लाभ नहीं होने वाला है। सब्जी समेत अन्य दुकानें तो आठ बजे तक लगी रहती हैं । लेकिन जनरल स्टोर और खानपान के सामान बेचने वाली दुकानों को समय से पहले ही बंद करा दिया जा रहा है। एक तो वैसे भी लोग कोरोना महामारी के डर से नहीं आ रहे हैं। जो शाम को कोरोना से बचाव का तरीका अपनाकर निकल भी रहे हैं। उन्हें दुकान बंद मिलती है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि दुकानों को कम से कम शाम सात बजे तक कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की शर्त करने के साथ खुलने की अनुमति दी जाए। वे गाइडलाइन का पालन कराकर बिक्री करेंगे। अगर सात बजे से पहले ही दुकान बंद करनी होगी तो उन्हें रोज नुकसान झेलना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button