प्रयागराज 6 जुलाई । 2019। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती तथा उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अपने मामा अनिल शास्त्री तथा सुनील शास्त्री जी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय उपस्थित थे। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम भी मौके पर मौजूद रही जिसने इस पल को यादगार बनाने में काफी मदद की।
बाबतपुर में लगी इस 20 फीट ऊंची धातु की प्रतिमा को प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री राम वी सुतार ने तैयार किया है जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” की प्रतिमा का भी डिजाइन तैयार किया था।
प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के अनावरण के लिए समस्त शास्त्री परिवार की ओर से सिद्धार्थ नाथ द्वारा प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उन्हें शुक्रिया अदा किया गया तथा उनके प्रति आभार जताया गया।


