Latest

रिक्त पदों पर प्राथमिक शिक्षकभर्ती निकालने के लिए किया गया घेराव

जल्द ही प्रदेशिक घेराव की होगी घोषणा – रजत सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 2 जून काला दिवस के अभियान सफल होने पर बेरोजगार प्रशिक्षुओ द्वारा परीक्षा नियामक प्राधिकारी में पकौड़ा अभियान चलाया जाने वाला था जिसके बाद प्रशासन द्वारा सतर्क होने पर प्रशिक्षुओं को इस अभियान से रोका गया और उन्हें खाद्य सामग्री के साथ प्रदर्शन करने से मना किया गया जिसके बाद प्रशिक्षु उग्र हो गए और परीक्षा नियामक पर नारेबाजी के साथ उप रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर स्कूली शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद और यह एससीईआरटी डायरेक्टर सर्वेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए कहा गया और जल्द ही शासन स्तर पर नई शिक्षक भर्ती की बात रखने को कहा गया | जिसके बाद प्रशासन द्वारा प्रदर्शन को बंद करा दिया गया | अभियान में मुख्य रूप से डीएलएड प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह अकाश शुक्ला रोहित तिवारी रमाकांत यादव शैलेश, अभिषेक आदि प्रशिक्षु साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button