Latest
शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद जी महाराज सनातन धर्म, संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु राजस्थान पहुंचे

भक्तों ने पुष्पमाला से स्वागत किया
वाराणसी (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सुमेरु पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद जी महाराज सनातन धर्म, संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर (वाराणसी) से राजस्थान के लिये प्रस्थान किया । वे वाया इन्दिरा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली होकर राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डा पहुँचे । जहां श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभूषित पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज व
स्वामी बृजभूषणानन्द सरस्वती जी महाराज का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और सनातन धर्म पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत वार्ता किया।




