प्रदेश

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन

पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी जारी है। ईधन के दाम में कमी आती नहीं दिख रही है। शुक्रवार को दाम में लगातार हो रही वृद्धि का विरोध करने के लिए कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के सिविल लाइंस चौराहे पर जुटे थे। वहां लगातार नारेबाजी और कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो वे झड़प करने लगे। ऐसे में पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। साथ ही वहां हंगामा करने पर उतारू कई नेताओं और कार्यकताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता कुछ समय पहले भी डीजल और पेट्रोल के दाम की बढ़ोत्तरी का विरोध करने सड़क पर उतरे थे। शुक्रवार को कई नेता और उनके साथ तमाम कार्यकर्ता अचानक सिविल लाइंस पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पोस्टर लहराने लगे। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए उन्हें हटाने का प्रयास किया तो वे और भी उग्र हो गए। ऐसे में पुलिस ने लाठी पटकी और भांजी, तब कार्यकर्ता इधर-उधर हुए। साथ ही कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया ताकि वे फिर एकत्र होकर वहां हंगामा नहीं कर सकें।

Related Articles

Back to top button