इलाहाबाद समाचार
घायल अवस्था मे मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर, गुरुजनों ने बचाई जान

इलाहाबाद। आज प्राथमिक विद्यालय बिगहियाँ, बाबूगंज फूलपुर में आज प्रातः काल भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में विद्यालय के परिसर में पड़ा हुआ मिला ।
जिसे वहां पर कार्यक्रम शिक्षक शिक्षिकाओं ने पास स्थित इफको के प्रबंध निदेशक को फोन करके इसकी सूचना दी जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा घायल अवस्था में मोर को इलाज के लिए ले गए।
प्रधानाध्यापिका शिखा पाण्डेय व शंकुल प्रभारी राजीव शुक्ला एवं अन्य ग्राम वासियों ने विद्यालय प्रांगण में घायल पड़े राष्ट्रीय पक्षी मोर के इलाज मैं मदद की और वन विभाग को सूचित कर उसकी जान बचाया।




