Latest
प्रयागराज में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, मारा छापा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बिजली विभाग के टैगोर टाउन ,कर्नलगंज, जॉर्ज टाउन उप खण्ड के अंतर्गत की गई छापेमारी। ओयो होटल में पकड़ी बिजली चोरी, 10 किलो वाट की चोरी कर रहा था होटल। बिजली बिभाग ने 13 लाख रुपए का लगाया जुर्माना ।
कई जगह कार्रवाई कर लाखों रुपए वसूले जुर्माना।
बिजली चोरी की विद्युत चोरी निरोधक थाना प्रयागराज में कराई। कर्नलगंज के प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में बिजली विभाग का छापा मीच मीटर छेड़छाड़ का आरोप मीटर में रजिस्टेंस लगाकर की जा रही थी बिजली चोरी। बिजली विभाग ने बिजली चोरी का 300000 का लगाया जुर्माना और कराया एफ आई आर। साथ ही बिजली विभाग ने एक घर में बिजली चोरी मामले में ₹100000 का ठोका जुर्माना कराई आई एफ आई आर। विद्युत विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।



