Latest

काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शम्भू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां एक अपूरणीय क्षति है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक शम्भू जी के (जो वर्तमान समय में विश्व हिन्दू परिषद् के माध्यम से धर्माचार्य सम्पर्क और वेद विद्यालय का काम देख रहे थे) आज असमय शरीर पूरा करने पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अचानक महाप्रयाण वैदिक शिक्षा अभियान के लिए एक अपूरणीय क्षति है | शम्भू जी का जीवन सनातन धर्म के लिए समर्पित था | वेदिक शिक्षा के क्षेत्र में किया गया उनका प्रयास निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा | मितव्ययिता का जीवन जीने वाले और सन्तों के प्रिय शम्भू जी का जीवन हिन्दू धर्मयोद्धाओं के लिये प्रेरणास्तम्भ है। उनके असमय जाने से हिन्दू समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।सनातन धर्म के एक आदर्श योद्धा और श्रेष्ठ कार्यकर्ता शम्भूनाथ जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने भगवान से उनकी आत्मा को शान्ति एवम् अपने चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की है ।

Related Articles

Back to top button