
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश रतन यादव की अगुवाई में आज मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर कोरोना महामारी के कारण दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता, अधिवक्ताओं की विधवा पत्नियों को पेंशन,बच्चों को निःशुल्क शिक्षा आदि माँग की गई l 7 सूत्रीय मांगों में आवास हीन अधिवक्ताओं के लिए आवास, सभी अधिवक्ताओं के बिजली, पानी, गृह कर, बैंक कर्ज माफ, जूनियर वकीलों को 15000/रुपये मासिक सरकारी सहायता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं रेल, बस किराया में छूट देने की मांग की है l ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश रतन यादव, रूप नाथ यादव, सुशील यादव, धीरज, ओम् प्रकाश विश्वकर्मा, वी के वर्मा, प्रवीण कुमार, कुंदन विश्वकर्मा, कुलदीप, उधम सिंह कुशवाहा, चन्द्र प्रकाश पाल, सुशील सोनकर, कृष्ण कांत, विनोद यादव आदि मौजूद रहे l




