Latest

बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स विंग शाखा के शिक्षक और कर्मचारी नहीं मनाएँगे दिवाली का त्योहार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मिशन रोड स्थित बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स विंग शाखा के शिक्षक और कर्मचारी इस साल दिवाली का त्योहार नहीं मनाएँगे । उनका कहना है की उनके पास उनके बच्चों को एक टाइम का खाना खिलाने तक का पैसा नहीं है । उनकी हालत बहुत ख़राब है प्रिन्सिपल योजना लाल ने ग़ैर क़ानूनी तरह से और प्रलोभन दे कर उनको स्कूल से निकाल दिया और उनकी 15 महीने की सैलरी जिसका वादा बिशप पीटर बलदेव ने किया था वह भी नहीं दिया गया । जो शिक्षक स्कूल में काम कर रहे है और पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ा रहे हैं उनको भी पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है ।क्लर्क संजय सिंह ने जो फ़र्ज़ी अर्रीरशीट बनाया है वह भी पूरी तरह से ग़लत है । टीचेरों का पूरा पैसा ग़बन कर के खा चुका है । वहीं एक ओर एक शिक्षक ने आरोप लगते हुए बोला की संजय सिंह की बेमानी सम्पत्ति पर बिशप पीटर बलदेव क्यों आँख बंद कर के बैठे है क्यों बिशप जॉनसन गर्ल विंग का ऑडिट अपने ऑडिटर से नहीं करवा रहे हैं ? उनका आरोप है की बिशप पीटर बलदेव को भी उनका हिस्सा मिल जाता होगा उनको टीचर्ज़ और कर्मचारियों से क्या मतलब है वो तो डराने धमकाने के लिए बस चक्कर लगा लेते है अब तो उनका जाना भी मना कर दिया गया है । उनका कहना है की वह जल्द ही डिप्टी सीऐम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाक़ात कर के शिक्षकों के ऊपर हो रहे अत्याचार , और पैसों के ग़बन की पूरी जानकारी देंगे की किस प्रकार से प्रिन्सिपल योजना लाल द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों पे दबाव डाल कर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है । और यह भी माँग करेंगे की जल्द से जल्द बिशप पीटर बलदेव , योजना लाल, संजय सिंह के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजा जाय। मसीही समाज के लोगों ने अलग -अलग शहरों ने भी इसका समर्थन शुरू कर दिया है ।एक चर्च के रेटायर पादरी साहब ने तो यह तक जानकारी दिया कि संजय सिंह बरेली मथोडिस्ट चर्च का मेम्बर है और सी०एन०आई० जमुना चर्च मुट्ठिगंज की भी मेम्बर्शिप लेकर बैठा है । उसके भ्रष्ट बिशपों जो कि निकाले जा चुके हैं उनके साथ अछे रिश्ते है और वह उनको पैसों की फ़ंडिंग तक करता है । वह अपनी पत्नी को प्रिन्सिपल बताता है जब की वह एक प्राथमिक स्कूल में टीचर है।उसने मथोडिस्ट में भी कई बड़े कारनामे किए है । और शहर छोंड कर प्रयागराज में रह रहा है । पर इन सब मामलों से अनजान बिशप पीटर बलदेव आँख में पट्टी बांध कर बैठे हुए हैं ।

Related Articles

Back to top button