Latest

कलाकार रंगों के माध्यम से समाज को दिशा देता है- डॉ0 पल्लवी सोनी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज के चित्रकला विभाग द्वारा एकदिवसीय अमूर्तकला विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 पल्लवी सोनी ने अमूर्तकला के बारे में बताते हुए कहा कि आप सीरीज यर्क करिए और नई-नई टेक्नोलॉजी का पेंटिंग में प्रयोग करिए। चारकोल वर्क और वॉटर कलर के बारे में जानकारी दी। वेस्ट मैटेरियल से सुंदर कियेशन हो सकता। साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को अमूर्तकला सिखाया। प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने छात्राओं को

निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि कलाकार को एक कलाकार ही निखार सकता है।कलाकार सदैव सहृदय होता है वह रंगों के माध्यम से समाज को दिशा देता है। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल का छात्राओं को आशीर्वचन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सुश्री माधवी निराला ने कहां कला मनुष्य को वे छाप है जिसे हम महसूस करते हैं और उसको अपने हाथों से आकृति के रूप में सजा कर समाज को एक नई दिशा देते हैं । उपप्राचार्या डॉ0 ममता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ0 रंजना त्रिपाठी, डॉ० शशि कुमारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button