Latest

हाईकोर्ट के लिए 16 नए जजों के नाम की संस्तुति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 16 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की संस्तुति की है। कॉलेजियम ने जजों के लिए जिन नामों की संस्तुति की है, उनमें 13 अधिवक्ता और तीन उच्चतर न्यायिक सेवा से हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अधिवक्ता चंद्र कुमार राय, शिशिर जैन,कृष्ण पहल, समीर जैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सुभाष विद्यार्थी, बृजराज सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, विकास बुधवार, विक्रम डी चौहान, रिशद मुर्तजा, ध्रुव माथुर व विमलेंदु त्रिपाठी को न्यायाधीश बनाने की संस्तुति की है और उच्चतर न्यायिक सेवा संवर्ग से जज बनाने के लिए ओमप्रकाश त्रिपाठी, उमेश चंद्र शर्मा एवं सैयद वैज मियां के नाम की संस्तुति की है। न्यायिक सेवा वालों की संस्तुति पुनर्विचार के लिए की गई है।

Related Articles

Back to top button