Latest

तानाशाही की जकड़ मे देश -प्रदेश, जिला पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या-रेवती रमण सिंह

जिलापंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बंद हो नहीं तो आंदोलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वो भाजपा ऐजेंट के तौर पर काम ना करें सरकारें आती जाती रहतीं हैं।उन्होंने कहा कि आपलोगों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की कसम खाई है तो उसका निर्वाह करें पार्टी ना बने नहीं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलित हो अधिकारियों के बंगले और आफिस को घेरने का काम करेंगे।
सांसद ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा ही नहीं है इसलिए आज देश-प्रदेश तानाशाही की जकड़ मे हैं हर निर्णय व आदेश तानाशाही की तरह लिया जा रहा है उससे आम जनता को कितनी भी तकलीफ क्यों न उठानी पड़े उनको कोई भी फर्क नहीं पड़ता वो चाहे नोटबंदी, जीएसटी,शिक्षा के प्रारूप से खिलवाड़,नई कृषि नीति व किसान आंदोलन या अचानक पहला लाकडाऊन तथा रेलगाड़ी बंद करना आदि कितने तानाशाही निर्णय से जनता परेशान हुई जान गवांई पर इनकों कोई फर्क नहीं पड़ा। सांसद ने कहा कि प्रधानी से लेकर संसद तक सत्ता पर काविज होने के लिए भाजपा हर हथकंडे अपनाती हैं ।चाहे ईवीएम मशीन, पुलिस प्रशासन, दंगा, खरीद फरोख्त या जोर जबर्दस्ती किसी भी तरह सत्ता हासिल होना चाहिये फिर वो आरएसएस का ऐजेंडा लागू करतीं हैं।
सपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपाइयों ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मारपीट किया ऐसा पहली बार हुआ यह नई परम्परा भाजपाइयों ने जो डाली हैं सरकार बदलने के बाद उनको भी यह झेलना होगा जो विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और सभ्य समाज के सही नहीं है।
उन्होंने बताया कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह कि अगुआई मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास व आफिस पर धरना प्रदर्शन होगा यदि जिला पंचायत सदस्यों का पुलिसिया उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को साफ सुथरा फेयर होने दें दबाव कि राजनीति बंद करें।

Related Articles

Back to top button