इलाहाबाद समाचार
फाफामऊ में युवक को गोली मारी
इलाहाबाद : फाफामऊ में युवक की गोली मारकर हत्या से इलाक़े में सनसनी। फैल गई। पिछले कुछ दिनों से सम्भाग के विभिन्न हिस्सों में हत्या की आधा दर्जन से अधिक वारदातें घटित हुई हैं। सरकार ने यहां का पुलिस कप्तान भी बदला लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
मामला बीती देर रात फाफामऊ का है। यहां स्टेशन रोड निवासी गोपीचंद मिश्रा के पुत्र सूरज मिश्रा उम्र 30 की सिर में गोली मारकर हत्या की गई । लोगों ने सुबह शव कछार में देखा तथा पुलिस को खबर की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा, परिजनों में आक्रोश है। अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।




