Latest

वैक्सीनेशन को लेकर समाज के अंदर हम सभी को जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करना होगा

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा की पांच दिवसीय मंडल वार वर्चुअल मंडल की बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा इस महामारी में लोगों की सेवा करने को लेकर उन्होंने सराहना व्यक्त करते हुए कहा की हम सभी को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सेवा ही संगठन है।

भाजपा का पांच दिवसीय मंडल वालों वर्चुअल बैठक का हुआ शुभारंभ

कि के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए कोरोना पीड़ितों के सहायता करने के लिए और व्यापक स्तर पर कार्य करना होगा और आगे उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर समाज के अंदर हम सभी को जन जागरण अभियान चलाना होगा और लोगों को प्रेरित करना होगा जिससे कि लोगों की जान की सुरक्षा हो सके इस अवसर पर उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी आज भी अपना धर्म नहीं निभा रहे हैं।
वे लोग इस संक्रमण के दौर में सेवा करने के बजाए सिर्फ और सिर्फ घृणित राजनीति कर रही है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि मंडल वार वर्चुअल बैठक के अंतर्गत सिविल लाइन ,नैनी एवं खुल्दाबाद मंडल की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने की बैठक में रूप से कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी रमेश पासी देवेश सिंह राजेश केसरवानी अरुण अग्रवाल संजय गुप्ता गौरव गुप्ता विजय श्रीवास्तव दिलीप केसरवानी एवं महानगर और मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण और पार्षद गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button