Latest

ट्रक व ट्रेलर पलटने से हाईवे पर लगा लंबा जाम, आवागमन बाधित

(आशीष दुबे)सोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सोरांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह दो स्थानों पर भारी वाहनों के पलट जाने के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे कच्चे माल लादकर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जाने वाले व्यापारियों को जाम में फंसने से काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक सोरांव के खिदिरपुर गांव के सामने सोमवार की सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इतना ही नहीं सरसा गांव के सामने हाईवे पर ही सोमवार की भोर में गोवंश को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं देखते ही देखते दोनों वाहनों के पलटने से हाइवे पर कई किमी० तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस भीषण जाम में फंसने से कच्चे माल लादकर एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जाने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button