विजय का संकल्प लेकर कार्य करें – गणेश केसरवानी

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर के भारतीय जनता पार्टी जमुना पट्टी के द्वारा नुमाया गांव में आज कार्यकर्ताओं की गई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जनता के बीच में जन संपर्क करते हुए पार्टी एवं केंद्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं के द्वारा जो लाभ मिल रहा है उस पर चर्चा करें एवं जो लाभार्थी है उन्हें अपने साथ जोड़ने का कार्य करें जिससे हम को चुनाव में लाभ मिलेगा और हमारा लक्ष्य है ग्राम पंचायत के चुनाव को जीतना है इसके लिए हम सभी को विजय का संकल्प लेकर कार्य करना है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी जी ने किया बैठक में मुख्य रूप से वरुण केसरवानी रामलोचन साहू राजू पाठक गिरजेश मिश्रा राजेश केसरवानी आदि जमुना पट्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।




