ओम नम: शिवाय के हजारों स्वयं सेवक कुंभ में आगन्तुकों का हाथ जोड़कर करेंगे अभिवादन
कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालुओं का हाथ जोडकर स्वागत करेगे ओम नम: शिवाय के हजारों स्वयं सेवक, मेला क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर माहभर चलेगा अन्नक्षेत्र। देश के कोने-कोने से संस्था के आ रहे 25 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक।
इलाहाबाद। तीर्थराज प्रयाग, इलाहाबाद में अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओ का ओम नम: शिवाय संस्था के हजारों स्वयं सेवको की ओर से हाथ जोडकर मेला क्षेत्र में स्वागत किया जायेगा।

स्वयं सेवक श्रद्धालुओं से शिविर में चलकर प्रसाद ग्रहण करने का हाथ जोडकर अनुरोध करेगे। स्वयं सेवको को प्रत्येक गुरूवार को ईसीसी के पीछे गऊघाट , कानपुर, लखनऊ और वाराणसी मे कुंभ मेले मे आने वाले श्रद्धालुओ से बहुत अच्छा व्यवहार करने की सीख संस्था के पूज्य गुरूदेव स्वयं दे रहे है।

यह अन्न क्षेत्र 24 घण्टे मेला क्षेत्र के 10 स्थानों पर चलता रहेगा। सबसे बडी बात यह है कि देश के कोने – कोने से दिन – रात लाखों श्रद्धालु अपने वाहन, बस और ट्रेन से मेला क्षेत्र में आते रहेगे। ऐसे में इनके खाने की सुविधा इन अन्न क्षेत्रो मे 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।
वह परिवार सहित प्रसाद ग्रहण कर सकते है। संस्था के आचार्य शांतनु का कहना है कि संस्था के स्वयं सेवको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि उनको सभी से हाथ जोडकर बात करनी है।
हाथ जोडकर श्रद्धालुओ से प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध करना है। प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालु को हाथ जोड़कर विदाई भी करनी है जिससे प्रयागराज की महिमा, संस्कृति और यहा के लोगो के व्यवहार का विश्व के लोगो को पता चल सके।
उन्होंने कहा कि इस बार मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर 10 अलग -अलग स्थानों पर विशाल अन्न क्षेत्र माहभर चलाया जायेगा। एक-एक स्थान के अन्न क्षेत्र में कम।से कम 40 से 50 हजार लोग सामान्य दिनो मे प्रसाद ग्रहण कर सकेगे जबकि मुख्य स्नान पर्व के एक दिन पहले और उस दिन यह संख्या पांच से छह गुना तक हो सकती है।
कहा कि इस बार अन्न क्षेत्र मे कचौडी बनाने की मशीन, सब्जी धुलने और काटने की मशीन, आटा गूंथने की मशीन उपलव्ध रहेगी। कहा कि जयपुर से 50 महा कडाह और 50 बहुत बडे भगोने मगाये गये है। आचार्य शांतनु ने कहा कि माघ मेला और कुंभ मेले मे संस्था का 32 वर्ष से अन्न क्षेत्र चल रहा है। उन्होने बताया कि कुंभ मेले के दौरान अन्न क्षेत्र मे श्रद्धालुओ को खाने के लिये पूडी, कचौडी, सब्जी, पुलाव , खीर, बूंदी, रायता सहित अन्य सामग्रिया दी जायेगी।

