देश
चार बेजुबानों को इस वजह से सुनाया सजाए मौत का फरमान…
अंबेडकरनगर। यहां चार बेजुबानों को सजाए मौत का फरमान सुनाया गया था. इस आदेश का पालन करते हुए रविवार को सभी चारों घोड़ों को मौत की नींद में सुलाकर कब्र के नीचे दफ़न कर दिया गया. घोड़ों की परवरिश करने वालों को सरकार की तरफ से मुआवजे का आश्वासन भी दिया गया.
मौत की नींद में सोए ये सभी चारो घोड़े ग्लैंडर्स फ़ारसी नामक लाइलाज बीमारी से ग्रसित थे. इस बीमारी के आसानी से पशुओं के माध्यम से मनुष्यों में फैलने का डर रहता है. इसी को देखते हुए पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन ने इन चारों घोड़ों को दर्दरहित मौत देकर भीटी ब्लॉक के मड़हा नदी के किनारे दफना दिया. वहीं इन बेजुबान जानवरों के मौत के बाद इनकी परिवरिश करने वालों के सामने अब रोजी और रोटी का संकट खड़ा हो गया है.
उन्हीं घोड़ों की बदौलत इनके चूल्हे की आग जलती थी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ अपना गुजर बसर करते थे. ये लोग कोई रईस नहीं है और न ही किसी नौकरी पेशे से बल्कि ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर है और इन्ही घोड़ों के सहारे ईंट भठ्ठों पर काम करके अपने परिवार की जीविका चलते थे
इसलिए सरकार ने इन्हें मुवावजा देने का आश्वासन दिया है.


