Latest

भोजपुरी फ़िल्म महोत्सव तथा सिने अवॉर्ड के आयोजन नवम्बर में

( अनुराग शुक्ला )लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश फ़िल्ममेकर एसोशियेशन तथा फ़िल्म बंधू उत्तर प्रदेश के सहयोग से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फ़िल्म महोत्सव व सिने अवॉर्ड का आयोजन किया जाएगा।यह महोत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होगी,जिसके आयोजक के आर सी मीडिया कारर्पोशन होंगे।मिली जानकारी के अनुसार यह आयोजन इसी वर्ष दो और तीन नवम्बर को किया जाना हैं।जिसको लेकर फ़िल्म बंधू (उत्तर प्रदेश सरकार ) के सचिव संजय अस्थाना से के आर सी ग्रुप के शशि नाथ दुबे की एक मुलाकात भी हुई। इस आयोजन को लेकर एक मुख्य बैठक बहुत जल्द की जाएगी।जिसमें जूरी का चयन तथा स्थान इंद्रा गांधी प्रतिष्ठान को लेकर चर्चा की जाएगी।यह महोत्सव दो दिवस का होगा व आयोजन में प्रमुख भूमिका नेपाल देश से किशोर यादव व अन्य की होगी। आयोजन के बारे में शशि नाथ दुबे ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव व सिने अवॉर्ड शो में अनुभवी व वरिष्ठ अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों को भी सम्मान दिया जाएगा।इसके साथ ही अच्छी साफ़ सुथरी फ़िल्मों के निर्माता निर्देशक लेखक गीतकार अभिनेता अभिनेत्री सहित अन्य को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button