तेलियरगंज व फाफामऊ मे स्वागत के बाद प्रतापगढ़ को रवाना हुई जनवादी क्रान्ति रथ यात्रा

( अनंत पाण्डेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मिशन २०२२ को सफल बनाने,पिछड़े समाज को एक सूत्र मे पिरोकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और जीत की माला पिछड़े समाज को एकत्रित कर तय्यार करने के आहृवान के साथ बाग़ी बलिया की धरती से निकली जनवादी क्रान्ति रथ यात्रा के सूत्रधार डॉ संजय सिंह चौहान आज अपनी रथ यात्रा लेकर प्रतापगढ को रवाना हो गए ।
पिछड़ो को साधते हुए सपा के पक्ष मे माहौल तय्यार कर डॉ संजय सिंह चौहान चले अगले पड़ाव की ओर
क्रन्ति रथ यात्रा के प्रयागराज मे तीन दिनी भ्रमण के बाद आज अन्तिम दिन प्रातः हाईकोर्ट से यात्रा प्रारम्भ हुई।ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ज़िला उपाध्यक्ष राम सुमेर पाल,ज़िला महासचिव संदीप पटेल नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि आदि वरिष्ठ नेताओं संग दो दर्जन से अधिक गाड़ीयों का काफला रथ यात्रा के साथ साथ नगर सीमा तक जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के संस्थापक डॉ संजय सिंह चौहान को प्रतापगढ सीमा तक छोड़ने गया।तेलियरगंज मे लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने साथियों संग गाजे बाजे के साथ क्रान्ति रथ यात्रा के सार्थी डॉ संजय सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।वहीं फाफामऊ चुंगी पर सपा नेता रोहित यादव एडवोकेट के नेत्रित्व मे यात्रा को बीच मे रोक कर ज़ोरदार स्वागत किया गया।फाफामऊ से पार्षद व पूर्व महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव ने जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह को २१ किलो की भारी भरकम माला पहना कर स्वागत किया।




