Latest

समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की महानगर कमेटी की हुई घोषणा

सपा महानगर की बैठक मे विधान सभा चुनाव , वोटर लिस्ट मे नाम बढ़वाने राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं के प्रयागराज मे आगामी दिनो मे होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे महानगर कार्यकारिणी की बैठक कर 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई वहीं राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज जी के प्रदेश भ्रमण कार्यक्रम मे 11 सितम्बर को प्रयागराज आगमन पर भव्य स्वागत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे हुई महत्वपूर्ण बैठक मे सितम्बर के आखरी दिनो मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा विकास यादव तथा अक्टूबर माह मे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा किसान पटेल यात्रा के संदर्भ मे चर्चा की गई। पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,शहर पश्चिमी की प्रत्याशी रही सपा नेत्रि डॉ ऋचा सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक मे समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी द्वारा महानगर के अन्य सदस्यों की घोषणा की गई।अनुराग मिश्रा,आलोक उपाध्याय व विकास शुक्ला को महानगर उपाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ बनाया गया तो अटल पाण्डेय को महानगर महासचिव का दायित्व सौंपा गया।करुणेन्द्र मिश्रा को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई।विकास शुक्ला को महानगर सचिव नामित किया गया।पंकज शुक्ला (प्रदीप)शहर उत्तरी,मोहित कुमार शुक्ला शहर पश्चिमी हाटकेश्वर नाथ मिश्रा शहर दक्षिणी विधान सभा के अध्यक्ष नामित किए गए।सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार त्रिपाठी ने संगठन मे और सदस्यों को जोड़ कर अन्य पदाधिकारीयों की भी घोषणा जल्द करने की बात कही।वही यूथ विंग के तीन नवनियुक्त पदाधिकारी संदीप सिंह सत्या युवजन सभा,सौरभ यादव रामा छात्र सभा व राजेश शर्मा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष नामित होने के उपरान्त प्रथम नगर कार्यालय आगमन पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। बैठक मे सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को मिष्ठान खिला कर वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए मिशन 2022 मे समाजवादी झण्डा बुलन्द करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ से तन मन धन से लग जाने का आहृवान किया।

Related Articles

Back to top button