श्मिका मंदाना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मिशन मजनू की शूटिंग की पूरी

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह फिल्म मिशन मजनू को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि रश्मिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
फिल्म के प्रोड्यूसर अमर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने रश्मिका की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, रश्मिका ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मिशन मजनू को चुनने के लिए धन्यवाद। आपने फिल्म को और भी खास बना दिया है। हम सभी की ओर से आपको प्यार।
रश्मिका ने प्रोड्यूसर अमर के ट्विटर पोस्ट को शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, इसकी शूटिंग मैंने पूरी कर ली है। मिशन मजनू की शूटिंग के दौरान कितना प्यारा समय बीता। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने अपनी पहली हिन्दी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मुझे वह समय याद है जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी थी और मुझे यह पसंद आया था। रश्मिका फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगी।




