Latest

भाजपा से आये अरुण तिवारी और दिल से ओवैसी को मानने वाले हसीब को कांग्रेस का नहीं पता नियम- जितेंद्र तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कांग्रेश पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के ऊपर लगातार लग रहे आरोपों को देखते हुए कांग्रेश के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी से मुलाकात करने पर बताया कि मीडिया के द्वारा पता चल रहा की मुझे कांग्रेस से जिलाध्यक्ष ने निष्कासित किया है। मुझे कोई ऐसा लेटर नहीं मिला और न ही मुझे निकाल सकते है। मैं युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव हु। दरअसल भाजपा से आये अरुण तिवारी को और दिल से ओवैसी को मानने वाले हसीब को कांग्रेस का नियम नहीं पता है। पार्टी अनुशासन समिति ये फैसला लेती है वो भी कारण बताओ नोटिस के बाद।
आप सबको ये ज्ञात है की मैं सच की लड़ाई लड़ रहा और मुझसे पैसे मांगें गए, मैं बताया इसमें क्या गलत है। यही लोकतंत्र है। और टिकट वितरण से कई लोग नाराज हैं । मैं अकेला नहीं हु। हा शायद मैं ब्राह्मण हु इसलिए मेरे खिलाफ कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। उक्त विचार व्यक्त करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया मैं प्रियंका गाँधी जी से मिलकर अपनी बात रखूँगा, और बताऊंगा की ऐसे लोग कांग्रेस को गर्त में लें जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button