Latestइलाहाबाद समाचारकुंभ

राजनीति होती रहेगी, पहले पाक को दें मुंह तोड़ जवाब: महामण्डलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी

प्रयागराज। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने अखाडे के संत-महात्माओ के साथ माघी पूर्णिमा पर किया अमरत्व स्नान कर कहा कि राजनीति होती रहेगी, पहले पाक को दें मुंह तोड़ जवाब। उन्होंने पुलवामा में शहीद सैनिकों श्रदांजलि दी किन्नर अखाडे के संत-महात्माओ ने आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज के साथ कुंभ मेले के पांचवें मुख्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को संगम पर अमरत्व स्नान किया।

इस दौरान सबसे पहले किन्नरो की बऊचरा माता और महाकाल को संगम में स्नान कराया और उसके बाद सभी किन्नर संत-महात्माओ ने संगम में डुबकी लगायी। किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने जम्मू के पुलवामा की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।

उन्होने कहा कि सरकार राजनीति करने के बजाय पहले पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब दें जिससे कि उसको पता चल सके कि भारत को छेडना आसान नही है। उसका खामियाजा भी भुगतना पडेगा।


कहा कि सबसे ज्यादा दु:ख किन्नर समाज को हुआ है क्योकि जो भी बच्चा या बच्ची पैदा होते है उनकी सलामती, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करते है। ऐसे में अगर उन बच्चो को मौत आतंकी घटनाओ में होती है तो सबसे दु:खद है। उन्होने कहा कि सरकार पाक के खिलाफ सख्त कारवाई करें जिससे कि ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति न होने पाये।

कहा कि देश के अंदर आतंकवादियो की मदद करने वालो का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाये क्योकि बिना यहा के लोगो के मिलीभगत के इतनी बडी घटनाएं नही हो सकती है।

आचार्य महामण्डलेश्वर ने कहा कि कुंभ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर स्नान के बाद पांच मार्च मंगलवार को सुबह नौ बजे दारागंज से आभार यात्रा निकलेगी। सहयोग और सम्मान करने के लिये शहर के लोगो को धन्यवाद देते हुए आश्रम के लिये प्रस्थान करेगे। किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर के साथ महामण्डलेश्वर मयूरी माई, पुष्पा माई, पवित्रा माई, संजना माई, कमल माई, कामिनी, पिताम्बरा, जोया त्रिपाठी, मुस्कान, सतपुत्र अनुराग शुक्ला, पंकज सहित अन्य महंत, श्रीश्री महंत, पीठाधीश्वर सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओ के साथ संगम स्नान कर पूजन- अर्चन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button