शिक्षक दिवस पर शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए गूगल मीट, फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब लाइव प्रसारण के माध्यम से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया l
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि केसरी देवी पटेल (सांसद), अध्यक्ष शिव कुमार पाल (शासकीय अधिवक्ता हाई कोर्ट इलाहाबाद), विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन बाजपेई (विधायक) एवं अरुण अग्रवाल (सदस्य श्रम मंत्रालय भारत सरकार) धीरेंद्र मिश्रा( कैबिनेट सचिव) माला मिश्रा (अध्यक्ष) लायंस क्लब अशोक तथा आस्था समिति के महासचिव मनोज कुमार गुप्ता सहित समस्त अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया l अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने किया इसी के साथ साथ उन्होंने कार्यक्रम की महत्ता एवं रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया l
तत्पश्चात संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “सागर से भी गहरा बंदे गुरुदेव का प्यार है, देख लगाकर गोता इसमें तेरा बेड़ा पार है ” भजन से गुरु की महिमा का बखान कर एवं विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में युवा कवि शिवम भगवती ने अपनी रचनाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया l
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व छात्र छात्राओं ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को तिलक, माल्यार्पण एवं आरती उतारकर तथा उपहार प्रदान करके उनका आशीर्वाद लिया l
कार्यक्रम की एक खास विशेषता रही कि जो छात्र छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सके थे उन सभी ने अपने गुरुजनों के सुझाव पर घर पर ही अपने माता-पिता का पूजन किया एवं लाइव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा l
उक्त कार्यक्रम में आस्था समिति ने 54 शिक्षक शिक्षिकाओं एवं लायंस क्लब अशोक ने 12 शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया l
तकनीकी टीम प्रमुख शिवजी राय सहित दीपक दयाल, प्रभात शर्मा ,सुनील गुप्ता ,ऋचा गोस्वामी, जितेंद्र तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, दिनेश शुक्ला, विभु श्रीवास्तव एवं अनूप सिंह का विशेष योगदान रहा l
कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से 1230 फेसबुक लाइव में 574 एवं यूट्यूब में 637 छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने सहभागिता की
प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्र, जटा शंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, अशोक कुमार मौर्य ,आनंद कुमार सिंह , कामाख्या प्रसाद दुबे, विनय कुमार यादव एवं प्रवीण कुमार तिवारी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओ का सहयोग सराहनीय रहा , कार्यक्रम का सफल संचालन मान सिंह यादव ने किया l





