Latest

कलम की आवाज नही दबेगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने के बाद से लगातार अनुराग दर्शन को धमकियां मिल रही है। फर्जी रोस्टर मामले में अनुराग दर्शन में लगातार खबरें प्रकाशित की है। सीनियर डीसीएम टू पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप को लेकर प्रकाशित खबर के बाद अनुराग दर्शन के संपादक के पास 3:00 बजे रात फोन नंबर 965170 2701 से अनुराग यादव नामक एक व्यक्ति फोन करके खबरें प्रकाशित करने का कारण पूछता है। अनुराग अपने आप को News24 का रिपोर्टर बताया। फोन पर अनुराग ने कहा कि मैं News24 लखनऊ में कार्यरत हूं। इलाहाबाद में हमारा रिपोर्टर आपसे संपर्क करेगा। अनुराग दर्शन को इस तरह की धमकियां लगातार मिल रही है। अनुराग दर्शन ने इसकी शिकायत डीआईजी प्रयागराज से की है। मांग की गई है कि इस नंबर की जांच करके कार्यवाही की जाए।

Related Articles

Back to top button