Latest
एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-2 का रिजल्ट जारी
(अनंत पांडेय)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-2 (लेवल-2) ईएनटी के 75 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। इसमें 46 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है, वहीं 29 पद रिक्त रह गए हैं। मेरिट में टॉप फाइव पर वेद प्रकाश उपाध्याय, सिद्धार्थ गौतम सिंह, मोहिनी सिंह, शैलेंद्र गौतम एवं श्रेया के नाम शामिल हैं। सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनका चयन औपबंधिक रूप से हुआ है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।


