देशप्रदेशसंत समागम

सपा महानगर के सभी संगठन 2022 फतेह करने को तैयार-इफ्तेखार हुसैन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय चौक मे सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व रवीन्द्र यादव के संचालन मे 2022 के विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत बैठक कर युवाओं को दिशानिर्देश दिया गया।इफ्तेखार हुसैन ने कहा 2022 के चुनाव मे अब ज़्यादा दिन नहीं रह गए हैं।लगभग सभी फ्रन्टल संगठनो की कमेटी गठित हो चुकी है।युवाओं के संख्या बल और बड़ो के साथ से हम इस बार समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं।सभी सातो फ्रन्टल संगठन की बहोत बड़ी ज़िम्मेदारी है।नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे बैठक के उपरान्त समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की महानगर कमेटी की भी घोषणा की गई। लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने 34 सदस्यों की घोषणा की।
नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूल माला पहना कर बधाई दी गई।लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने शशांक शंकर सोनकर, अंकित दास, आसिफ राजा, अखण्ड प्रताप सिंह, अनिल कुमार साहु को महानगर उपाध्यक्ष, सचिन दास को महासचिव, अभय राज यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सौरभ कनौजिया शहर पश्चिमी मोहम्मद नोमान शहर उत्तरी अमित पाल को शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। हैदर ज़ाहिद रिज़वी, मोनू यादव, रितेश कुमार, अभिषेक गुप्ता, विपिन कुमार निषाद, राज करन यादव, आशीष आर्या, रवि यादव, मुकीम सिद्दीकी, अखिलेन्द्र कुमार, ऋषभ जायसवाल, शुभम विश्वकर्मा, मोहम्मद अहसन, अतुल कनौजिया ,अंकित कुमार पटेल, सुन्दरम शुक्ला को लोहिया वाहिनी का नगर सचिव नामित किया गया।अमर शर्मा, रोहित पाल, हर्षदेव पासी, लोदी यादव, जयकरन पाल, कृष्ण देव शर्मा, प्रिंस सिंह पटेल, अभिषेक केसरवानी, सुशील चौधरी तथा आदित्य कुमार सिंह को लोहिया वाहिनी नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बधाई देने वालों मे सै० इफ्तेखार हुसैन, महेन्द्र निषाद, मोइन हबीबी, पप्पू लाल निषाद, महबूब उसमानी, मो०ग़ौस, ओ पी यादव, सै० मो० अस्करी, मंजू यादव, इन्दू यादव, रेनू बालमिकी, मीनू खत्री, जी एस यादव, रमाकान्त पटेल ,वक़ार अहमद, मो० अज़हर, अब्दुल समद आदि शामिल रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारीयों का हुआ अभिनन्दन

समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय मे प्रदेश स्तरिय नवनियुक्त पदाधिकारी का भी फूल माला पहना कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन ने पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नन्द लाल नन्दा निषाद, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मो० सिद्दीक़, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी ,छात्र सभा के प्रदेश सचिव फैसल अकबर जार्डन का नगर कार्यालय पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button