एचडीएफसी बैंक ने व्यापारी एकादश को हराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचडीएफसी बैंक इलेवन ने व्यापारी एकादश को प्ले फ़ॉर स्ट्रेस फ्री लाइफ क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में 78 रन से हराया।
बीएचएस मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में एचडीएफसी बैंक इलेवन ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन (अर्चित मौर्य 50 नाबाद, विशाल सिंह 23, रोहित कुमार 20, विजय कुमार 18, मनीष मेहरोत्रा 2/22, मेराज़ व विशाल एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में व्यापारी एकादश की टीम 19.2 ओवर में 110 रन (संजय खंडूजा 19, सचिन 15, सनी हैदर 14, विशाल 13, अभिषेक तिवारी, विवेक राठौर व मनीष टंडन दो-दो विकेट पर सिमट गईं। मैच से पहले मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने मैच का उद्घाटन एवं आईईआरटी के निदेशक विमल मिश्र ने पुरस्कार वितरित किया। विशाल सिंह को मैन ऑफ द मैच, अर्चित मौर्य को बेस्ट बैट्समैन और मनीष मेहरोत्रा को बेस्ट बॉलर चुना गया। इस मौके पर सर्किल हेड मनीष टंडन, कलस्टर हेड अजय गुप्ता, अखिलेश शुक्ला, शिशिर श्रीवास्तव, नृपेंद्र सिंह, पद्मनाभन आदि मौजूद रहे।



