विदुप अग्रहरि का महिलाओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शुक्रवार को अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि का स्थान अग्रहरि भवन कटघर में महिला शक्ति अग्रहरि समाज द्वारा श्रीमती श्रीमती खुशबू अग्रहरि की अध्यक्षता में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विजय गुप्ता जिलाध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विदुप अग्रहरि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अग्रहरि समाज गौरवान्वित है। तथा स्वयं को सुरक्षित व विकसित महसूस कर रहा है। उन्होंने सम्पूर्ण समाज की ओर से विदुप का अभिनन्दन किया तथा महिला शक्ति ने उन्हें शाल माथे पर तिलक चांदी का मुकुट पहनाकर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर विदुप अग्रहरि ने कहा कि मैं अपने पिता स्वर्गीय श्यामा चरण गुप्ता के पदचिन्हों पर चल कर समाज की सेवा करने में कोई भेद नहीं करूँगा तथा मुख्य रूप से समाज की महिलाओं की सशक्तिकरण उनके सामाजिक सम्मान व आर्थिक विकास पर अधिक से अधिक काम करने का प्रयास करूँगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि का अभिनन्दन करने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती उषा देवी आरती केशरवनी बीनू अग्रहरि आरती अग्रहरि उपासना अग्रहरि रश्मि अग्रहरि आकांक्षा अग्रहरि माया अग्रहरि रेनू अग्रहरि अभिलाषा गुप्ता कमला गुप्ता आशा अग्रहरि माया अग्रहरि रानी सोनम रेनू शन्ति ममता कलावती सुनील अग्रहरि सुधीर अग्रहरि राजेश अग्रहरि मनीष अग्रहरि सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




