Latest

हिन्दूवादी संगठन द्वारा असद उद्दीन ओवैसी का विरोध अमित शाह द्वारा प्रायोजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी के जनसभा मे प्रयागराज आगमन पर शास्त्रि पुल पर हिन्दूवादी संगठनो का विरोध अमित शाह द्वारा प्रायोजित था।समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने उक्त आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम को भाजपा की बी टीम बताया।कहा भाजपा और एआईएमआईएम दोनो ही विघटन की राजनीत करती है।हिन्दू और मुसलमानो को बाँटने के लिए ही ओवैसी को उत्तर प्रदेश मे अमित शाह के इशारे और मुस्लिम मतो मे विभाजन कर योगी महाराज को पुनाः सत्ता पर क़ाबिज़ करवाने की खातिर भेजा गया है।जनता सब देख और समझ रही है दोनो विघटनकारी दलों के मन्सूबे कामयाब नहीं होंगे।

Related Articles

Back to top button