Latest

देश में इमर्जेंसी से भी बुरे हालात – जफरयाब जिलानी

मंडलीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं ने 2022 में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प।

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी अधिवक्ता सभा के मंडलिय सम्मेलन में देश के चर्चित अधिवक्ता राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद प्रकरण में बाबरी मस्जिद की ओर से पैरवी करते रहे सीनियर अधिवक्ता पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि देश में आज इमर्जेंसी से भी बुरे हालात हो गए हैं l भाजपा सरकार में  लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार तार किया जा रहा है l उन्होने ने न्याय पालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि देश में जब जब भी सत्ता में बैठे लोंगो ने घमण्ड में चूर होकर आम आदमी की आवाज को दबाने उनके सम्मान और स्वाभिमान को कुचलने, संविधान में प्राप्त अधिकारों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है । तब तब समाज के बुद्धिजीवी तबके खासकर अधिवक्ता समाज के लोंगों ने आगे बढकर आवाम की दिशा दी है l आज वह वक़्त आ गया है कि देश में साम्प्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने वालों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाने वालों को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आएं l
श्री जिलानी ने कहा कि उन्होंने डॉ लोहिया और आचार्य नरेंद्र देव को किताबो मे पढ़ा है लेकिन सपा मुखिया मा मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को नजदीक से देखा हूं l उनके कार्य समाज के सभी कमजोर वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यक समाज, पिछड़ों, दलितों, किसानों, नौजवानों के लिए एतिहासिक कार्य किए हैं l एम आई एम के नेता के बहकावे में आकर भाजपा को  सत्ता में आने का अवसर देने के प्रति सचेत करते हुए  उन्होंने खासकर अल्पसंख्यक समाज के लोंगो को आगाह किया  कि आने वाले समय में किसी के बहकावे मे न आकर समाजवादीपार्टी का साथ देने की अपील किया l
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि देश में जब जब कोई क्रांति हुई है अधिवक्ताओं ने देश की दशा और दिशा देने का काम किया है l अधिवक्ता कल्याण के लिए सपा सरकार में किए गए तमाम कार्यों को गिनते हुए कहा कि अब वक़्त आ गया है । जब साम्प्रदायिकता रूपी बीमारी को शुगर की बीमारी समझ कर इसे दूर करने के लिए भाजपा के खिलाफ लामबंद हो जाएं l उन्होने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं को एकजुट करने का संकल्प दोहराया l सम्मेलन में पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, पूर्व अपर महाधिवक्ता गण सी बी यादव, कमल सिंह यादव, पूर्व मुख्य स्थायी अधिवक्ता श्री आई. पी. सिंह ,अयूब उल्ला एडवोकेट, पूर्व मंत्री रामानन्द भारती, रिपू सूदन यादव, सैयद मिन्हा जुद्दीन, रोशन जहां सिद्दीकी, राम स्नेही ययादव, राकेश सिंह,  रूप नाथ यादव एडवोकेट, अशोक कुमार, श्रीमती सरोजनी बाला,काशान सिद्दीकी, गौरी शंकर यादव, अज्म सईद “मानू “, सुशील कुमार यादव,डॉ साती राम यादव, राजेंद्र कुमार, अरुणा यादव, संत लाल वर्मा, संजय यादव, हृदय लाल मौर्य, उत्तम कुमार एडवोकेट, हसन अब्बास, अर्जुन यादव,शहादत अली, अजीत सिंह एडवोकेट, संजय प्रजापति, सुरेश पटेल, पवन यादव, रंजीत यादव अमित पटेल, अशोक गुप्ता, सत्यम पाण्डेय, सुनील यादव दिनेश पटेल, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया l

Related Articles

Back to top button