गरीबों के घर उजाड़ने के पहले बसाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद। गरीबों के घर उजाड़ने के पहले बसाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जार्जटाउन तथा एल आई सी टैगोर टाउन के झोपड़ पट्टी के लोगों ने जुलूस के रूप में जाकर प्रर्दशन एवं धरना दिया ,तत्पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी सुहास एलवाई को ज्ञापन देकर वार्ता किया ।

वरिष्ठ पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि बरसात एवं गर्मी के मौसम में जार्जटाउन के झोपड़ पट्टी के लोगों को उजाड़ने की नगर निगम इलाहाबाद प्रशासन ने धमकी दी है कि यहां पर पम्पिग स्टेशन बनेगा जबकि इस भूखंड पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्ववारा स्थग्नादेश है। जिलाधिकारी नगर आयुक्त अविनाश सिंह को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

इसी तरह एल आई सी टैगोर के झोपड़ पट्टी के लोगों को पूर्व जिलाधिकारी के कांशीराम आवास योजना में आवास देने के निर्देश पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद रंजन कुमार, पूर्व पार्षद चंद्र शेखर बच्चा, समाजसेवी अनुराधा,मंजू,निशा, गुड़िया सोनकर आदि सैकड़ों लोग उपस्थिति थे ।

