श्री दारागंज रामलीला में हुआ मेघनाथ का वध और सती सुलोचना का विलाप
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला के क्रम में आज लीला संयोजक पंडित सियाराम शास्त्री के निर्देशन में ,मेघनाथ वध का घनघोर युद्ध का दर्शन उपस्थित लोगों ने किया ।और मेघनाथ के वध के पश्चात लीला स्थल पर सती सुलोचना का मार्मिक विलाप होता है। जिसको देखकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कल श्री दारागंज रामलीला कमेटी व कटरा रामलीला कमेटी का ऐतिहासिक संयुक्त रावण वध अलोपीबाग लीला ग्राउंड पर होगा ।जहां 21 फीट के ऊंचे रावण को श्री दारागंज रामलीला कमेटी के राम के द्वारा वध किया जाएगा ।उसके पश्चात दोनों कमेटी के पात्र मां अलौप संकरी का दर्शन करने जाएंगे और पूजन अर्चन कर के ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति की कामना भी करेंगे। और अपने निर्धारित मार्ग से वापस जाएंगे। आज की लीला में उपस्थित कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव, महामंत्री जितेंद्र गौड़, ध्रुव नारायण शुक्ला ,सत्येंद्र तिवारी लाल पंडा, अरविंद पांडे ,हीरालाल यादव, विजय सोनकर ,मुन्ना आजाद ,विक्कू निषाद ,रिंकू शुक्ला, सुरेंद्र गौड़, धर्मराज पाण्डेय राज पांडे ,पवन यादव आदि उपस्थित रहे।।



