ट्रिपलआईटी का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि नारायण हृदयालय के चेयरमैन और देश के विख्यात सर्जन डॉ. देवी शेट्टी होंगे। डाक्टर शेट्टी को पद्मश्री और पद्मभूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। समारोह में ट्रिपलआइटी के बोर्ड आफ गवर्नर्स के नए चेयरमैन वीके मोदी भी होंगे। जल्द ही पदकवीरों के नाम पर भी अंतिम मुहर लग जाएगी। कोरोना के चलते इस बार भी दीक्षांत समारोह आनलाइन मोड में ही होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. पी नागभूषण करेंगे। संस्थान की रजिस्ट्रार प्रो. विजय श्री तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह सितंबर के दूसरे शनिवार को ऑनलाइन मोड में होगा। मुख्य अतिथि देश के विख्यात सर्जन डॉ. देवी शेट्टी होंगे। 2 अगस्त को प्रस्तावित बैठक में पदकवीरों के नाम पर फैसला होगा। संस्थान में मेधावियों को चार प्रकार के मेडल प्रदान किए जाएंगे। विदित हो कि कोरोना के चलते बीते शैक्षिक सत्र में भी दीक्षांत समारोह ऑनलाइन मोड में हुआ था। मेधावियों को डाक के जरिए मेडल भेजे गए थे।

