देश

हर दिन कम से कम 40 बिजली कनेक्शन काटने का दिया निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । राजस्व वसूली की दिशा में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कड़ा रूख अपनाना शुरू किया है। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को हर दिन का टास्क देते हुए कहा गया है कि बड़े बकायेदारों के घरों और दुकानों का बिजली कनेक्शन काटें। एमडी कार्यालय से जारी आदेश में प्रत्येक जेई के लिए हर दिन कम से कम 40 बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश दिया गया है। इसकी रिपोर्ट प्रत्येक दिन एमडी कार्यालय को प्रेषित करने के लिए कहा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि बिजली बकाया राशि वसूली की दिशा में निर्धारित टारगेट को पूरा नहीं करने वाले अवर अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button