किसान महापंचायत में 20 सूत्री मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किसानों की गंम्भीर समस्या को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष राजू चौबे के नेतृत्व में बुधवार को खीरी क्षेत्र के बघोल मंदिर के पास एक किसानों का महापंचायत किया गया। जिसमें 2 वर्षों से बंद पड़ी लेड़ियारी मंडी, अवैध विद्युत कटौती, आवारा पशुओं के लिए पशुवाड़ा, नहरों में टेल तक पानी न पहुंचना, स्वतंत्र भारत के बाद कुछ गांव रास्ता से वंचित जैसे बैजला गांव, बजरंग बली घाट बघोल में लपरी नदी पर पुल निर्माण, 25 वर्षों से चल रहा लेड़ियारी में धान क्रय केंद्र का बंद होना, तालाबों पर रह रहे ग़रीबों के आवास के लिए भूमि, धान का कटोरा कहा जाने वाला क्षेत्र कोरांव में 25 क्रय केंद्रों की जगह पर 35 केंद्रों की मांग के साथ उप जिलाधिकारी कोरांव को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उप जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आपके मांग पत्र को शासन तक पहुंचाऊंगा। हमारे स्तर तक की जो व्यवस्थाएं हैं । उसका निस्तारण त्वरित किया जाएगा। इस दौरान डॉ वीके सिंह, प्रदेशअध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन , के के मिश्र, राम अवध कुशवाहा, अरुण कुमार चतुर्वेदी, प्रमोद मिश्र ,शंकर दयाल तिवारी, पूजा मिश्रा, शिव गणेश तिवारी, विद्या शंकर शुक्ल, राकेश कुमार मिश्र, इंद्र दमन भूर्तियां, राजेश कुमार पांडे, सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।




