माघ मेला संपन्न होने पर सरकार, अफसरों को बधाई : स्वामी ब्रह्माश्रम महराज

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने तीर्थराज प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान के साथ माघ मेला के सकुशल संपन्न होने पर शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज के कमिश्नर आर रमेश कुमार, डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी और मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य अफसरों को बधाई दिया है।
दण्डी समाज में विना वारिश की संस्थाओं पर अवैध रूप से महंत बनाकर उस पर कब्जा कर रहे है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ जहा पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है ।
तो दूसरी ओर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसी विषम परिस्थितियों में भी विश्व प्रसिद्ध माघ मेला का आयोजन सकुशल संपन्न करवाकर नया संदेश दिया है और इस आयोजन से सनातन धर्म की परंपराएं बनी रही। उन्होंने कहा कि माघ मेला के आयोजन को शानदार और जमीनी तौर पर प्रयागराज के लोकप्रिय डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी और मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने एक – एक शिविर का निरीक्षण करके तैयारियों को पूरा किया और कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करवाया। कहा कि मेले के दौरान सफाई और सुविधाओ पर विशेष ध्यान दिया गया जिससे कि कोई परेशानी नही होने पायी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि इस समय माघ मेला में दण्डी बाडा में जिन संत – महात्माओ के वारिश नही है और वह ब्रह्मलीन हो गये है उनके आश्रमों पर अवैध रूप से महंताई हो रही है । उसको मान्यता नही दी जायेगी। ऐसी सभी संस्थाओं की जमीन और सुविधा मेला प्रशासन से निरस्त्र करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दण्डी समाज में कुछ ऐसे लोग है जो विना वारिश की संस्थाओं पर अवैध रूप से महंत बनाकर उस पर कब्जा कर रहे है लेकिन उनको मान्यता नही दी जायेगी। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन के अफसरों से मिलकर शीघ्र विना वारिश की संस्थाओ की जमीन और सुविधा को निरस्त कराया जायेगा।



