वैष्णव संप्रदाय में अखाड़े की परंपरा नहीं है- स्वामी आनंद स्वरूप

प्रयागराज में हुए परिषद के चुनाव को जायज बताया
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। आज शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने अखाड़ा परिषद को लेकर हो रहे विवाद पर चिता व्यक्त की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने प्रयागराज में हुए परिषद के चुनाव को जायज बताया है। उम्मीद जताई कि अखाड़ा परिषद जल्द एक हो जाएगा। उन्होंने बैरागी संतों के सहयोग से चुने गए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविद्र पुरी महाराज से भी प्रयागराज में चुने गए दूसरे अखाड़ा परिषद को समर्थन देने की अपील की है। कहा कि अखाड़ा परिषद दशनाम संन्यासियों का संगठन है। इसलिए अखाड़ा परिषद में बैरागी अखाड़ों (वैष्णव) के शामिल होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अखाड़ा परिषद जल्दी से जल्दी एक हो। कहा कि वैष्णव संप्रदाय में अखाड़े की परंपरा नहीं है, वैसे भी वे बैरागी अखाड़ों के विरोधी नहीं है।



