Latest

रथ पर सवार प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण, व स्वागत करते सीएम योगी

सरयू किनारे पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण

सीएम योगी ने किया स्वागत, हुआ राज्याभिषेक

( अनुराग शुक्ला )अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) रामनगरी अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी सरकार के मंत्री व अन्य अतिथि पहुंचे हैं। पूरी रामनगरी राममय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में रामनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर स्वरूप पुष्पक विमान से उतरे प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण जी का स्वागत किया और फिर उनका राज्यभिषेक किया। इसके पूर्व का.सु. साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Back to top button