Latest

रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला शांति मार्च

इलाहाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सीबीआई की गिरफ्त में आए उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में पूरे जिले में लोग शांति मार्च निकाल रहे हैं. शांति मार्च में शामिल लोग विधायक के ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश करार दे रहे हैं. लोगों को कहना है कि राजनैतिक द्वेष व पारिवारिक रंजिश की वजह से विधायक को फंसाया जा रहा है. सोमवार को विधायक के समर्थन में जिले के कई इलाकों में लोगों ने शांति मार्च निकाला. इस जुलूस में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं.

बांगरमऊ, सफीपुर, बीघापुर समेत अन्य इलाकों में निकाले गए जुलूस में लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिसमें लिखा था, ‘हमारा विधायक निर्दोष है.’ बांगरमऊ में जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गंज मुरादाबाद में एक जुलूस निकला गया. इसमें जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. लोगों का कहना है कि विधायक निर्दोष हैं. उनके खिलाफ राजनैतिक साजिश हो रही है. उन्होंने सीबीआई और सरकार से पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई गई.

इसी तरह सफीपुर में भी लोग विधायक के समर्थन में सड़कों पर उतरे. नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्रीय लोगों ने शांति मार्च में हिस्सा लिया. जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि आज से पहले विधायक के ऊपर इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा. यह विधायक के खिलाफ एक साजिश है. जिसकी भी जांच होनी चाहिए.


गौरतलब है कि किशोरी से दुष्कर्म और फिर उसके पिता की हत्या के आरोप में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई अतुल सिंह, सहयोगी शशि सिंह समेत अन्य आरोपी जेल में हैं. सीबीआई अपनी प्रारंभिक जांच कर चुकी है और जल्द ही इसे कोर्ट में पेश करेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button