Latest

अपर पुलिस महानिदेशक जोन द्वारा “आज़ादी के अमृत महोत्सव” पर प्रयागराज स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित पब्लिक बाइक शेयरिंग का शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर जोन कार्यालय प्रयागराज के प्रांगण में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर समस्त अधि0/कर्म0 को स्वच्छ भारत अभियान शपथ दिलाई गई एवं उनके आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज के द्वारा “आज़ादी के अमृत महोत्सव” पर प्रयागराज स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित पब्लिक बाइक शेयरिंग का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रयागराज के सिविल लाइन सुभाष चौराहा से अमर शहीद चंद्र शेखर आज़ाद पार्क तक साइकल चलाकर किया गया। ⁦“आज़ादी के अमृत महोत्सव” पर पुलिस लाइन प्रयागराज में मार्डन कंट्रोल रूम, ICCC कार्यालय पर अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज के द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उनकी कार्य कुशलता को परख कर बेहतर कार्य के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button