प्रयागराज समेत प्रदेश के समस्त जिला व परियोजना मुख्यालयों पर तकनीकी कर्मियों का 48 घंटों का क्रमिक अनशन जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संघ प्रयागराज अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि संघ द्वारा जारी जारी प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन प्रदेश के अनुसार दिनांक 22 से लगातर 48 घंटे का लगातार कार्मिक अनशन सभी ज़िला मुख्यालय पर सम्पन्न किया जा रहा है । और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा विभाग में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाला टैक्नीशियन संवर्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है परंतु आज प्रदेश का एक एक तकनीकी कर्मी हठधर्मी प्रबन्धन से आर-पार की लड़ाई के लिए लामबंद हो चुका है। उन्होंने बताया कि यदि प्रबन्धन द्वारा पूर्व में सम्पन्न द्विपक्षीय वार्ताओं में बनी सहमतियों की अनुरूपता में परिणामी आदेश नहीं जारी किये जाते हैं तो दिनांक 29.11.2021 से संघ सदस्य अमरण अनशन के साथ ही जेल भरो आंदोलन के लिए भी कमर कस चुके हैं।संघ के .जिला सचिव कमलेश पटेल ने बताया कि तकनीकी कर्मियों की जायज मांगों/ समस्याओं यथा ग्रेड-पे विसंगति, आमेलन, बिना अतार्किक सेवा बाध्यता के प्रोन्नति, एक अग्रिम इंक्रीमेंट, पट्रोल भत्ता व उत्पादन निगम में प्रोन्नति कोटा समेत अन्य जायज मांगों की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण आम उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से होती रहे इसलिए अभी विरोध प्रदर्शन में विद्युत उपकेंद्रों की परिचालन व्यवस्था हेतु तैनात तकनीकी कर्मियों को इस सातवें चरण आंदोलन कार्यक्रम से भी मुक्त रखा गया है परंतु यदि प्रबन्धन यूं ही हठधर्मिता पे कायम रहा तो दिनांक 03.12.2021 से आंदोलन के चरण में विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन में कार्यरत कर्मियों को शामिल किये जाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे स्थिति विद्युत आपूति व्यवस्था भी चरमरा सकती है। संघ के जोन सचिव चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के छः चरण सम्पन्न होने के बावजूद ऊर्जा प्रबन्धन हठधर्मिता व दमकारी नीति पर आमदा है।जिससे न केवल ऊर्जा विभाग अपितु कर्मचारी हितों के प्रति दृण संकल्पित प्रदेश की वर्तमान प्रदेश सरकार की छवि भी कहीं न कहीं धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऊर्जा विभाग के मुखिया यशस्वी ऊर्जा मंत्री पं•श्रीकांत शर्मा के द्वारा टैक्नीशियन कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किये जाने के उपरांत भी ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा परीक्षण/आख्या/पत्रावली के नाम पर हीलाहवाली किया जाना अत्यंत ही निन्दनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।जिला मुख्यालय प्रयागराज पर 48 घण्टे चलने वाले शान्तिपूर्ण क्रमिक अनशन कार्यक्रम के दूसरे दिन समस्त जिला पदाधिकारी गणों समेत भारी संख्या में तकनीकी कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया जिसमें मुख्य रूप से सुनील सिंह, अतुल रॉय, अभिषेक मिश्रा, शिवधारी, रत्नेश मणि त्रिपाठी, रोहित यादव, रामानुज पाल, मनोज मौर्या, सूर्य प्रकाश ओझा, सागर भाई, संदीप सहगल, दीपक मिश्रा, श्यामजी शर्मा व अन्य सैकड़ो तकनीकी साथी उपस्थित रहे।




