स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल फाइनल में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान पर खेली जा रही स्व0 आरती एवं एस पी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता में आज 27 जुलाई (बुधवार) प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमे विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (ब्लू) टीम ने यंग पैंथर्स को 3 -2 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया I
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार सीनियर वर्ग में लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में आज दूसरे सेमीफाइनल मैच में विजेता टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी I
दूसरे हाल्फ में दोनों टीमों ने एक एक गोल किये I वी बी पी एस (ब्लू) टीम की ओर से हर्षित ओझा ने एक एवं कुंदन सिंह ने दो गोल किये I यंग पैंथर्स की ओर से आदित्य राज एवं अंश तिवारी ने एक एक गोल किये। 28 जुलाई को प्रतियोगिता का तीसरे स्थान (कांस्य पदक) के लिए यंग पैंथर्स बनाम विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (रेड) टीम के बीच खेला जायेगा । प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार कुंदन सिंह को प्राप्त हुआ I



