शानदार जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी सेमीफाइनल में

( अनुराग शुक्ला )नई दिल्ली (अनुराग दर्शन समाचार )। फुटबॉल दिल्ली एवं डी ए एस सी द्वारा दिल्ली के अम्बेडकर स्टेडियम में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज के क्वाटरफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की महिला फुटबॉल टीम ने अशोका फुटबॉल अकादमी दिल्ली को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया I अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार मैच के शुरुवात से ही अकादमी के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल बनाया I खेल के प्रथम हाफ में अकादमी की ओर से समन एवं अंजली सिंह ने एक एक गोल करके नॉर्दन को 2-0 से आगे कर दिया I खेल के दूसरे हाफ में अकादमी की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार और गोल किये नॉर्दन की ओर से अंकिता पोद्दार ने दो, मनीषा एवं सोनाली ने एक एक गोल किया I अंत में नॉर्दन अकादमी ने ये मैच 6-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की I दोनों सेमीफाइनल मैच 12 दिसंबर को सुबह खेला जायेगा जबकि प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच शाम को खेला जायेगा ।अकादमी की टीम के महिला खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है गोलकीपर- प्रियंका, सुधा डिफेंडर- यशफा, ज़ेबा, पायल, अज़रा, अंजली, मनीषा मिडफील्डर- अमीषा, मनीषा, सोनाली ,फॉरवर्ड- श्रेया, अंकिता, समन, पूजा I टीम प्रशिक्षक – इंद्रनील घोष




