Latest

पीड़ाओ को सहना होगा कदम मिलाकर चलना होगा – अश्वनी वैष्णव

 

अटल जी ने परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय लिया था – डॉक्टर नरेंद्र सिंह गौड़

राष्ट्रहित हित के लिए अटल जी को सदैव याद किया जाएगा – गणेश केसरवानी

*भाजपाइयों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 97 वीं जयंती*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की ओर से भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी जी की 97 वीं जयंती का कार्यक्रम भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय रेल – संचार – सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव के द्वारा अटल जी के साथ अपने कुछ अविस्मरणीय यादों और उनकी विलक्षण नेतृत्व क्षमता की चर्चा की और कहा कि अटल जी ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को संदेश दिया था कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए और समृद्धि के लिए लिए हमें पीड़ाओ को सहना होगा, और कदम मिलाकर चलना होगा ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री, उ०प्र० सरकार माननीय डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह गौर के द्वारा अटल जी के संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में प्रथम भाषण, परमाणु परीक्षण का साहसिक निर्णय लिया और पाकिस्तान से कारगिल विजय के साथ ही वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के द्वारा उनके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही अटल जी के साथ उनकी कुछ अविस्मरणीय यादों का भी वर्णन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भाजपा गणेश केसरवानी ने अटल जी के विचार और कार्यों में समानता के साथ ही राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए उन्हें याद किया। इस अवसर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा महानगर के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 97 वीं जन्म जयंती महानगर के 1252 बूथों पर मनाई गई । कार्यक्रम का संचालन देवेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पीयूष सिंह रहे। कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता मुरारी लाल अग्रवाल शशि वाष्णेय रणजीत सिंह अनिता सचान उपेन्द्र सिंह कुंज बिहारी मिश्रा रमेश पासी विवेक अग्रवाल प्रमोद जायसवाल सचिन जायसवाल राजेश केसरवानी सुभाषचंद्र वैश्य राजेश सोनकर, शिखा रस्तोगी अंजनी सिंह आलोक त्रिपाठी यशविक्रम त्रिपाठी जय नारायण त्रिपाठी संजय त्रिपाठी कुँवर जितेन्द्र बहादुर सिंह अजय राज तिवारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह अरुण त्रिपाठी आशीष सिंह राजन , विशाल रंजन विवेक सिंह परिहार मयंक त्रिपाठी शुभम त्रिपाठी , शान्ति भूषण मिश्रा आशीष शुक्ला राहुल गुप्ता एवं महानगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button