प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राणों की रक्षा हेतु बजरंग मुनि में किया बगुलामुखी यज्ञ

मोदी मां भारती के सच्चे सपूत व राष्ट्र नायक- बजरंग मुनि
खैराबाद, सीतापुर (अनुराग दर्शन समाचार ) । भुइया ताली तीर्थ परिसर में कमाल सराय उदासीन आश्रम के प्रबंधक बजरंग मुनि के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व प्राणों की रक्षा हेतु मां बगुलामुखी यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्मा तथा उपस्थित स्थानीय निवासियों ने मां बगुलामुखी से भारत मां के सच्चे सपूत वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्राणों की रक्षा हेतु प्रार्थना की तथा हवन किया। इस अवसर पर बजरंग मुनि ने कहा की कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री के काफिले को रोककर जो दुस्साहस किया गया है। यह ऐसा राष्ट्र विरोधी कदम है जिसे कतई क्षमा नहीं किया जा सकता है । आज देश के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मामले में खुलकर सामने आए तथा इसका खुलकर विरोध करें । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश के प्रधानमंत्री की योग्यता व क्षमता प्रमाणित हो चुकी है । ऐसे में देश के भीतर इस तरीके की वारदातें हैं ।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश के बढ़ते ग्राफ को गिराने का कार्य करेंगी। कांग्रेस पार्टी मे इस तरीके की हरकतें एक आतंकवादी संगठन की तरह प्रतीत होती हैं । कांग्रेस पार्टी के लोगों को इस संबंध में पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए । सभी ने एक स्वर में नरेंद्र दामोदर दास मोदी के स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना माता से की। इस अवसर पर निरंकार गुप्ता अंकित गुप्ता बाबूराम गुप्ता हरद्वारी बाबा आनंद अवस्थी संदीप अवस्थी सहित अधिसंख्य लोग मौके पर मौजूद थे।




